भगवान श्री कृष्ण और उनके जीवन का परिचय (PART-2) |
वृंदावन जो की एक ऐतिहासिक शहर है उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है । वृंदावन धाम राधा और कृष्णा जी की जन्मस्थल के लिए जानी जाती है । भगवन श्री कृष्ण ने अपना बालायकल यही बिताया था ।
ये धाम मथुरा से 10 किलोमीटर की दुरी पर है । और पूरे वर्ष भर यहाँ पर्यटक आते हैं और कृष्ण की बाल लीलाओं और झांकियों को देखने के लिए जन्माष्टमी पर्व पर यहाँ भारी भीड़ जुटती है । ये भी पढ़े |
कृष्ण और महाभारत :-
हिन्दुओ का एक मुख्य काव्य ग्रन्थ महाभारत है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत काव्य के रचनाकार वेदव्यास जी को माना जाता है । यह विश्व का सबसे लम्बा साहित्य ग्रन्थ है । और प्राचीन ग्रन्थ के इतिहास का एक पवित्र ग्रन्थ भगवद्गीता भी है ।
श्री कृष्ण जी ने अर्जुन जी को उनका सारथि बनकर, कुरुक्षेत्र मे जो उपदेश दिया था वह श्रीमद्भगवदगीता के नाम से आज भी पुर विश्वभर मे परषिद है कृष्ण जी को इस कृति के लिए युगावतार, सर्वश्रेष्ठ पुरुष और जगतगुरु का सम्मान भी दिया गया है। श्री कृष्ण जी ने पांडवो की मदद के साथ साथ विभिन्न आपतियो मे उनकी रक्षा भी की ।
ये भी पढ़े :-
श्री कृष्णा जी की जन्मभूमि मथुरा :-
Introduction to Lord Shri Krishna & His Life (Part-1)
उत्तरप्रदेश का एक जिला जो की मथुरा है यह कृष्ण जी की जन्मभूमि के नाम से जानी जाती है। आज यह स्थान धार्मिक पर्यटन के लिए लोकप्रिय है |
कंस श्री कृष्ण जी के मामा थे। जब कंस को आकाशवाणी से पता चला की उनकी बहन देवकी के आठवीं संतान के हाथो ही उसकी मृत्यु होगी तब ही कंस ने श्री कृष्ण जी के पिता वासुदेव और देवकी दोनों को ही कारागार में डाल दिया था।
श्री कृष्ण का जन्म कारागार मे हुआ था जो की देवकी जी के आठवीं संतान थे । मथुरा परिक्रमा की जाये तो यह परिक्रमा चौरासी कोस की है |
श्री कृष्णा जी की कर्मभूमि द्वारका :-
भारत के गुजरात प्रान्त की सौराष्ट्र प्रान्त मे स्थित द्वारका जिला है जो देवभूमि भी मानी जाती है ये हिन्दुओं के सर्वाधिक चार धामों मे से एक है । ग्रन्थों के अनुसार यह श्री कृष्ण की कर्मभूमि है श्री कॄष्ण जी ने इसे बसाया था।
कृष्ण जी ने मथुरा मे जन्म लिया, वृंदावन मे अपना बाल्यकाल बिताया और द्वारका मे उन्होंने सारे देश की भागदौड़ को संभालकर अधर्म का नाश किया और धर्म के महत्व को समझाया ।
आशा करती हूँ की आपको इस लेख से कृष्णा जी के बारे में बहुत कुछ जानकारी मिली होगी । यदि आपको ये लेख उपयोगी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। ताकि आपकी वजह से और किसी को भी यह जानकारी मिल पाए |


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, Please let me know.