गणेश जी के बारे में कुछ मह्त्वपूर्ण जानकारी,अनसुने अवतार और मान्यताएँ
गणेश जी का परिवार :- गणेश जी भगवान शिव जी और पार्वती माता के पुत्र है | इनके बड़े भाई श्री कार्तिकेय और बहनें मनसा देवी, अशोका सुंदरी है | इनकी दो पत्नियाँ है जिनके नाम रिद्धि और सिद्धि है इन्ही से इनके दो पुत्र और एक पुत्री है जिनके नाम "शुभ और "लाभ और पुत्री का नाम संतोषी (संतोषी माँ) है | गणेश जी के बारे में हिन्दू धर्म के अनुसार मान्यताएँ :- हिन्दू धर्म के अनुसार हर एक कार्य में सर्वप्रथम पूज्य गणेश जी है | उनके ध्यान के बगैर कोई भी काम शुरू नहीं करना चाहिए | बुदवार यानि (वेडनेसडे) गणेश जी का दिन माना जाता है | इनका एकमात्र ध्यान व् पूजन करने से ही सारे कष्ट दूर हो जाते है | गणेश जी विशव के हर एक कण में विराजमान है | मध्याह्न के समय भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश जी का जन्म हुआ था | उनके चारों हाथों में पाश, अंकुश, मोदकपात्र तथा वरमुद्रा धारण हैं। और उन्हें रक्तवर्ण के पुष्प अच्छे अच्छे लगते है | पुराणों के अनुसार सिंह, मयूर और मूषक गणेश जी के वाहन है। गणेश जी के पूजन में अगर संभव हो सके तो प्रशाद में मोदक और बेसन के लड्डू का ही भोग लगाना चाहिए | गणपति जी...