नवरात्रि में जानें किस तारिख को किस देवी की होगी पूजा और नौ रंग और इस पर्व का महत्व और अक्टूबर 2021 के साथ नवरात्रि 2021 के रंग |
हिन्दुओ का एक बहुत ही पवित्र त्यौहार नवरात्री, ये नौ रातो का पर्व है यानि हमारी माता रानी के नौ रूपों का
इस पर्व पर पूजन किया जाता है।
नवरात्री शब्द संस्कृत से लिया गया है और दसवें दिन दशहरा मनाने की प्रथा है। ये पर्व साल में चार बार पौष, चैत्र, आषाढ,अश्विन महीने में आता है। यह मुख्य त्यौहार पुरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है।
आइये जानते है नवरात्री में नौ देवी के रूपों के नाम और उस दिन से जुड़े रंग और इस त्यौहार कि शुरुआत :-
7 अक्टूबर- प्रतिपदा- मां शैलपुत्री - पीला
8 अक्टूबर- द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी, हरा
9 अक्टूबर- तृतीया- मां चंद्रघंटा - भूरा और चतुर्थी मां कुष्मांडा - नारंगी
10 अक्टूबर--पंचमी मां स्कंदमाता -सफेद
11 अक्टूबर- षष्ठी- मां कात्यायनी - लाल
12 अक्टूबर- सप्तमी - मां कालरात्रि - नीला
13 अक्टूबर- अष्टमी- मां महागौरी दुर्गा - गुलाबी
14 अक्टूबर- - नवमी मां सिद्धिदात्री - बैंगनी
15 अक्टूबर-दशमी नवरात्रि
यह भी पढ़े :-
आइये अब जानते है नवरात्री के पर्व का महत्व :-
नवरात्री का यह उत्सव वसंत और शरद ऋतु का बहुत ही अद्भूत संयोग माना जाता है। इस पर्व पर गायत्री मंत्र का विशेष महत्व है। देवी के शक्तिपीठो और सिद्धपीठों पर साधना के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। नवरात्री पर मेले भी लगाए जाते है !
पुराणों की मान्यता के अनुसार नवरात्री का यह उत्सव देवी अंबा के लिए माना गया है लेकिन सब अपनी रीति-रिवाजो के अनुसार हर जगह माता के अलग-अलग रूपों का पूजन करते है।
आशा करती हूँ आपको इस लेख से नवरात्रि के बारे में बहुत कुछ जानकारी मिली होगी । यदि आपको ये लेख उपयोगी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। ताकि आपकी वजह से और किसी को भी यह जानकारी मिल पाए |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, Please let me know.